Advertisement
20 March 2017

दिल्ली में 25 लाख की लूट, आप नेता सहित पांच गिरफ्तार

दिल्ली में 25 लाख की लूट, आप नेता सहित पांच गिरफ्तार | google

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 27 वर्षीय जितेंदर, 26 वर्षीय शबाब, 24 वर्षीय नजीब, 23 वर्षीय नदीम, 22 वर्षीय नवेद और 19 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ शामिल हैं। सभी पूर्वी दिल्ली के मौजपुर के रहने वाले हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया, ‘आरोपियों ने 12 मार्च को बंदूक की नोक पर व्यवसायी विपुल जैन से 25 लाख रुपये लूटे थे। जैन भी मौजपुर के ही रहने वाले हैं और लूट के समय स्थानीय लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया था। भागते हुए नदीम की बाइक फिसल गई, जिससे उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदीम ने भागने के लिए बंदूक से एक गोली भी चलाई थी, जिसकी चपेट में आकर स्थानीय निवासी नरेश कुमार घायल हो गया था। अधिकारी के मुताबिक, ‘नदीम ने पूछताछ के दौरान अपने साथियों का पता बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने मौजपुर से अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

TAGS: दिल्ली, 25 लाख, आप नेता, चार अन्य, गिरफ्तार, Delhi, 25 lakhs, AAP leader, 4 including, arrested
OUTLOOK 20 March, 2017
Advertisement