Advertisement
16 February 2016

दुनिया के 400 शिक्षण संस्थानों से जेएनयू को समर्थन

दुनिया के 400 शिक्षण संस्थानों से जेएनयू को समर्थन | गूगल

विभिन्न छात्रा संगठनों, शिक्षक संघ और कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। उनके हाथ में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रोहित वेमुला के हत्यारो, हमें देशभक्ति ना सिखाओ।

 

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को विज्ञापन भेजकर मांग की है कि भारत के विश्वविद्यालयों में समस्या पैदा करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबंद्ध संगठनों की भूमिका की जांच हो।

Advertisement

 

एएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद बेग ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे जेएनयू समुदाय के साथ हैं। एएमयू कर्मचारी संघ के महासचिव शमीम अख्तर ने जेएनयू में प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रविरोधी नारे लगाये जाने की निंदा की लेकिन सवाल किया कि क्या पुलिस ने नारेबाजी करने वालों की शिनाख्त की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरएसएस से संबद्ध संगठनों के हाथ में खेल रही है।

 

TAGS: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय , जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय , जेएनयू, विरोध, प्रदर्शन
OUTLOOK 16 February, 2016
Advertisement