Advertisement
24 December 2015

छत्तीसगढ़ में 70 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

twitter

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने प्रतिबंधित माओवादी आंदोलन और हिंसा की विचारधारा से निराश होकर अपने हथियार डाल दिए। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने जानकारी देते हुए कहा, बस्तर पुलिस के लिए यह एक और बड़ी कामयाबी है जो कैडरों को मुख्यधारा में आने के लिए समझाने में लगातार कामयाब रही है। उन्होंने बताया कि 15 महिलाओं सहित 70 विद्रोहियों ने चिन्तालनार में जगरगुंडा थाने में वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। कल्लूरी ने जानकारी दी कि इनमें से कुछ नक्सलियों पर इनाम भी था और वे लूट, पुलिस दल पर हमला, आगजनी जैसे अपराधों की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।

 

नक्सलियों ने कुछ हथियार और नक्सल संबंधी सामग्री भी पुलिस को सौंपी। आत्मसमर्पण करने वाले हर विद्रोही को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 10-10 हजार रुपए दिए गए। आईजी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति के तहत उन्हें आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

TAGS: छत्तीसगढ़, आदिवासी, बस्तर, सुकमा, नक्सली, आत्मसमर्पण, पुलिस, माओवादी आंदोलन, हिंसा, हथियार, बस्तर, पुलिस महानिरीक्षक, एसआरपी कल्लूरी
OUTLOOK 24 December, 2015
Advertisement