Advertisement
04 May 2016

जरा इधर भी ध्यान दें, सेना में 8600 अधिकारियों की है कमी

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि 49,833 अधिकारियों की मंजूर संख्या के मुकाबले मौजूदा संख्या  41,162 अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कमी (लगभग 17 प्रतिशत) का मुख्य कारण सैन्यबल के स्तर पर समय समय पर की जाने वाली अभिवृद्धि के कारण अधिकारियों की अधिकृत संख्या में होने वाली वृद्धि और   सख्त चयन प्रक्रिया है। सैन्‍य जानकारों का मानना है कि सरकार को अधिकारियों की भर्ती में देरी नहीं करनी चाहिए। इससे अन्‍य अधिकारियों के मनोबल में कमी आती है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सेना, चिकित्सा और दंत चिकित्सा कोर, सैन्य नर्सिग सेवा, अधिकारियों की कमी, उच्च सदन राज्‍यसभा, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, defence minister manohar parrikar, official shortage in army, matter of concern, parliament
OUTLOOK 04 May, 2016
Advertisement