Advertisement
03 April 2015

खेमका के तबादले पर 'आप' का भाजपा पर निशाना

खेमका तबादला : आप ने साधा हरियाणा सरकार पर निशाना | आउटलुक

पार्टी ने दावा किया कि हरियाणा परिवहन विभाग के आयुक्त सह सचिव का पदभार संभाल रहे खेमका ने परिवहन माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया था जिससे सत्ता के गलियारों में खलबली मच गई और करियर में 46वीं बार उनका तबादला कर दिया गया।

आप ने एक बयान में कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की भुपिंदर सिंह हुड्डा सरकार द्वारा खेमका को परेशान किए जाने को हरियाणा में चुनावी मुद्दा बनाने वाली भाजपा राज्य में माफिया को बचाने के लिए वही हथकंडे अपना रही है।

पार्टी ने भाजपा को याद दिलाने की कोशिश की कि खेमका वही अधिकारी हैं जिन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के जमीन करारों को उजागर किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

TAGS: अशोक खेमका, आम आदमी पार्टी, हरियाणा सरकार, कांग्रेस, भुपिंदर सिंह हुड्डा सरकार, भाजपा, रॉबर्ट वाड्रा
OUTLOOK 03 April, 2015
Advertisement