Advertisement
27 March 2017

‘कार्रवाई सिर्फ अवैध बूचड़खानों पर, न डरें लाइसेंस धारी’

‘कार्रवाई सिर्फ अवैध बूचड़खानों पर, न डरें लाइसेंस धारी’ | google

मांस विक्रेताओं की हड़ताल को देखते हुए इस बीच, योगी सरकार ने कहा कि चिकन और अंडा बेचने वाले कारोबारी न डरें। साथ ही उन्हें भी डरने की जरूरत नहीं है जो वैध लाइसेंस पर कारोबार कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री और यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि जनता के बीच गलत जानकारी फैलाई जा रही है। सरकार सिर्फ अवैध बूचड़खानों को ही बंद करा रही है। जिन बूचड़खानों के पास लाइसेंस है उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि अगर सुधार के लिए बाकी बूचड़खाने बंद होते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने चिकन मीट और अंडे पर भी सफाई देते हुए कहा कि चिकन और अंडे की दुकानें बंद नहीं की जाएंगी। नाथ ने कहा कि सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि सत्ता में आते ही आदित्यनाथ योगी सरकार ने अवैध पशु वधशालाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं। गो तस्करी और गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश की जनता से यह वायदा किया था।

TAGS: कार्रवाई, अवैध बूचड़खानों पर, लाइसेंस धारी न डरें, सिद्धार्थनाथ सिंह, Action, against illegal slaughterhouses, not scare license strip
OUTLOOK 27 March, 2017
Advertisement