23 June 2015
एआईपीएमटी परीक्षा अब 25 जुलाई को
एआईपीएमटी परीक्षा अब 25 जुलाई को | आउटलुक
पिछले दिनों इसके परचे लीक होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था और साथ ही 17 जुलाई तक का समय दिया था। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इतने कम समय में परीक्षा आयोजित कराने में असमर्थता जताई थी जिसके बाद आखिरकार 25 जुलाई को परीक्षा की तारीख तय कर दी गई।