Advertisement
27 September 2017

भारत-म्यांमार सीमा पर ऑपरेशन सर्जिकल स्ट्राइक नहीं है, सेना ने किया खंडन

सांकेतिक तस्वीर.

भारतीय सेना ने बुधवार को भारत-म्यांमार बॉर्डर पर नगा उग्रवादी संगठनों के ठिकानों पर ऑपरेशन किया है। भारतीय सेना की कार्रवाई में एनएससीएन (के) गुट के कई उग्रवादी मारे गए। पीटीआई के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सेना के ईस्टर्न कमांड की ओर से इस बारे में ट्वीट भी किया गया है।

ईस्टर्न कमांड की ओर से जारी बयान में कहा गया है, '27 सितंबर को तड़के भारत-म्यांमार सीमा पर भारतीय सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात उग्रवादियों द्वारा फायरिंग की गई। हमारे सैनिकों ने उग्रवादियों को तुरंत मुहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद उग्रवादी वहां से भाग निकले। इनपुट के मुताबिक बड़ी तादाद में उग्रवादी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में हमारे जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।' सेना ने साफ कहा है कि भारतीय सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं की है। सेना ने कहा है कि यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थी। कई लोग इसे सर्जिकल स्ट्राइक की तरह पेश कर रहे थे।

जून, 2015 में भी सेना ने घुसपैठियों के खिलाफ ऐसा ही ऑपरेशन किया था, जिसमें मणिपुर में 20 सेना के जवान मारे गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: indian army, indo-myanmar border, india-myanmar
OUTLOOK 27 September, 2017
Advertisement