Advertisement
04 October 2017

बीएचयू में कुलपति के छुट्टी पर जाने के बाद रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी बनाए गए अंतरिम कुलपति

File Photo

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी के अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले जाने के बाद अब रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी को विश्वविद्यालय का अंतरिम कुलपति नियुक्त किया गया है।

गिरीश चंद्र त्रिपाठी मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देकर दो दिन पहले छुट्टी पर चले गए। उनका कार्यकाल 30 नवंबर तक का है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गिरीश चंद्र त्रिपाठी के अनिश्चितकालीन छुट्टी पर जाने के बाद अब रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी को प्रभार सौंपा गया है, जो नए कुलपति के नियुक्त होने तक इस दायित्व को संभालेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद मचे बवाल से बीएचयू कैंपस सुलग उठा था, जिसके बाद कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर मामले में संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगा और उन पर चौतरफा हमला भी हुआ। इसके बाद वे अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले गए। इस बीच बीएचयू के छात्रों ने कुलपति के अनिश्चित अवधि के लिए छुट्टी पर जाने का स्वागत किया और इसे अपनी एक ‘‘जीत’’ बताया।

Advertisement

 

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">BHU Registrar Neeraj Tripathi appointed as Interim Vice-Chancellor of the University after Girish Tripathi goes on indefinite leave</p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/915435688543129600?ref_src=twsrc%5Etfw">October 4, 2017</a></blockquote>
<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BHU Registrar Neeraj Tripathi, appointed, Interim, Vice-Chancellor of University
OUTLOOK 04 October, 2017
Advertisement