Advertisement
26 July 2017

भाजपा ने किया नीतीश के समर्थन का ऐलान, अब बिहार में भी एनडीए की सरकार!

नीतीश को समर्थन देगी भाजपा, अब बिहार में भी एनडीए की सरकार!

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि समर्थन की जानकारी नीतीश कुमार को दे दी गई है। जल्द ही हम राज्यपाल को इससे अवगत कराएंंगे। 

माना जा रहा है कि कल जल्द ही नीतीश कुमार भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। भाजपा ने नीतीश सरकार में शामिल होने के संकेत दिए हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में मध्यावधि चुनाव नहीं चाहती है। भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में तीन लोगों को अधिकृत किया गया है कि वे विधायकों की राय के बारे में केंद्रीय नेत्तृत्व को अवगत कराएं। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उसका पालन किया जाएगा। 

पीएम मोदी की बधाई से मिले समर्थन के संकेत 

Advertisement

महागठबंधन में शामिल राजग नेताओं के भ्रष्टाचार के मुद्दे नीतीश कुमार ने जैसे ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा पीएम मोदी ने ट्ववीट कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस गर्मजोशी से जाहिर हो गया था कि नीतीश कुमार की एनडीएम में घर वापसी होने वाली है। नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया। 

TAGS: bjp, sushil kumar modi, lalu, nitish kumar
OUTLOOK 26 July, 2017
Advertisement