Advertisement
15 March 2018

भाजपा नेता गिरिराज सिंह के विवादित बोल, 'अररिया आतंकवाद का गढ़ बनेगा'

ANI

बिहार में 14 मार्च को दो विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए। राज्य की अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी ने अपना कब्जा जमा लिया है। विधानसभा सीट जहानाबाद में भी आरजेडी ने जेडीयू उम्मीदवार को हरा दिया है। वहीं, भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रिंकी रानी ने जीत दर्ज की है।

राज्य के अररिया लोकसभा उपचुनाव पर राजद ने बीजेपी को 61788 वोटों से हरा दिया है। इस सीट से आरजेडी के सरफराज आलम ने बीजेपी के प्रदीप सिंह को हराया है।

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा के एक अन्य नेता गिरिराज सिंह ने कहा, 'अररिया कोवल सीमावर्ती इलाका नहीं है, केवल नेपाल और बंगाल से जुड़ा नहीं है। एक कट्टरपंथी विचारधारधारा को उन्होंने जन्म दिया है। ये बिहार के लिए नहीं देश के लिए खतरा होगा। वो आतंकवाद का गढ़ बनेगा।'

Advertisement

इसी सीट पर चुनाव से पहले प्रचार के वक्त बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आरजेडी उम्मीदवार जीत गया तो अररिया आईएसआई का हब बन जाएगा।

बता दें कि अररिया लोकसभा सीट पर राजद के सरफराज आलम को बड़ी जीत हासिल हुई है। उन्होंने करीब 61 हजार वोट से भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को पराजित किया है। अररिया लोकसभा की यह सीट सरफराज आलम के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. तस्लीमुद्दीन के निधन से रिक्त हुई थी। सरफराज जदयू में थे, परन्तु गठबंधन में यह सीट भाजपा के हिस्से में जाने के बाद उन्होंने चुनाव से ठीक पहले जदयू छोड़ राजद का दामन थाम लिया था। राजद ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, girirraj singh, araria, terrorrism, nityanand rai
OUTLOOK 15 March, 2018
Advertisement