Advertisement
19 December 2017

भाजपा विधायक के बेसुरे बोल, इटली में शादी करने वाले विराट कोहली राष्ट्रभक्त नहीं

विराट-अनुष्का की शादी की तस्वीर (बाएं), भाजपा विधायक पन्ना लाल (दाएं)

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी काफी चर्चा में रही। दोनों ने इटली में शादी रचाई लेकिन बात-बात पर देशभक्ति का लिटमस पेपर निकाल लेने वालों को इससे भी दिक्कत है।

मध्य प्रदेश के गुना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने विदेश में शादी करने को लेकर विराट कोहली की 'राष्ट्रभक्ति' पर सवाल उठाए हैं।

विधायक ने कहा, ‘भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत में नाम और पैसा दोनों कमाया है और उन्होंने शादी इटली जाकर की है।‘   

Advertisement

उन्होंने कहा, 'इस धरती पर भगवान राम की शादी हुई है और भगवान कृष्ण ने भी यहां शादी की थी लेकिन, इस आदमी (कोहली) ने इटली में जाकर शादी रचाई है। जिससे वह राष्ट्रभक्त नहीं हो सकते।'

विधायक जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, 'वह हमें कैसे प्रेरणा दे सकते हैं, क्योंकि हम सभी उन लोगों से प्रेरणा लेते हैं, जो देश के प्रति वफादार होते हैं। यही बात उनकी दुल्हनिया (अनुष्का शर्मा) के लिए भी लागू होती है।‘

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 12 दिसंबर को इटली के टस्कनी में बोर्गो फिनोशिएटो रिसॉर्ट में सात फेरे लिए थे। बाद में कोहली ने शादी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर इस बात की पुष्टि की। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP MLA, panna lal, virat kohli, madhya pradesh, anushka sharma, virushka
OUTLOOK 19 December, 2017
Advertisement