Advertisement
14 June 2016

भाजपा सांसद हुकुम ‌सिंह का कैराना प्रकरण पर यू-टर्न

गौरतलब है कि कैराना में हो रहे पलायन के मुद्दे को भाजपा सांसद ने जो हवा दी उसे पार्टी ने गंभीरता से लिया और इलाहाबाद में आयोजित पार्टी की कार्यकारिणी में भी इस मुद्दे को उठाया गया। लेकिन हुकुम सिंह के यू-टर्न के बाद पार्टी अब इस मुद्दे को कानून-व्यवस्‍था से जोड़ने की तैयारी में है। हुकुम सिंह ने अब कहा है कि वह नए सिरे से लिस्ट तैयार कर रहे हैं और बताएंगे कि कैसे लोग पलायन कर रहे हैं।

इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा केवल वोट बैंक के लिए सियासत कर रही है। अखिलेश ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है क्या सच और क्या झूठ है सब सच सामने आ जाएगा। इस प्रकरण पर बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और सपा पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि भाजपा प्रदेश में दंगे भड़काना चाहती है लेकिन मीडिया ने पहले ही इस मामले को उजागर कर दिया। वहीं सपा सरकार पर कानून-व्यवस्‍था बिगाड़ने का आरोप लगाया। 

TAGS: हुकुम सिंह, भाजपा, कैराना, पलायन, हिंदू, मुसलमान, सपा, बसपा, अखिलेश
OUTLOOK 14 June, 2016
Advertisement