कोयला घोटाला: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा दोषी करार, कल होगा सजा का ऐलान
कोयला घोटाले मामले में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को आपराधिक साजिश रचने का दोषी करार दिया गया है। कोड़ा को गुरुवार को सजा सुनाई जाएगी।
दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने आज मधु कोड़ा के अलावा पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु और एक अन्य को दोषी माना है। इन सभी को अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी(आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 409 (सरकारी कर्मियों द्वारा आपराधिक विश्वासघात) और भ्रष्टाचार की रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में दोषी माना है।
Coal scam: Delhi's Special CBI court holds former Jharkhand CM Madhu Koda, former Coal Secy HC Gupta, former Jharkhand Chief Secy Ashok Kumar Basu & one other as guilty of criminal conspiracy & section 120 B. Sentencing to take place tomorrow.
— ANI (@ANI) December 13, 2017
बता दें कि इससे पहले भी मधु कोड़ा को झटका लग चुका है। चुनाव आयोग चुनावी खर्चे का सही हिसाब नहीं देने के मामले में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 3 साल तक के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा चुका है।
मधु कोड़ा 2006 में झारखंड के पांचवें सीएम बने थे। मुख्यमंत्री बनते वक्त वह निर्दलीय विधायक थे। कोड़ा ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत ऑल झारखंड स्टूडेंड यूनियन के एक कार्यकर्ता के रूप में की थी। मधु कोड़ा का जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी रहा है।