Advertisement
13 December 2017

राज्यों में महिला मुख्यमंत्री हो, इस दिशा में हम काम करेंगे: राहुल गांधी

File Photo.

गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने आज दिल्ली में 'कांग्रेस महिला संवाद' को संबोधित किया। पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को लेकर कई बातें कहीं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं के लिए होगा।

कांग्रेस में बदलाव को लेकर राहुल ने कहा कि आने वाले समय में रोडमैप तैयार होगा और उसमें हर लेवल पर महिलाएं नेतृत्व करती दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पास अभी एक भी महिला अध्यक्ष नहीं है, इसलिए हमें इसकी क्षतिपूर्ति करना होगा। राज्यों में महिला मुख्यमंत्री हो, इस दिशा में हम काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को बदलने का काम करना है और महिला कार्यकर्ताओं की इसमें अहम भूमिका होगी। राहुल ने महिला सशक्तिकरण के बहाने आरएसएस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि आप कभी गांधी जी की कोई फोटो को देखिए, उसमें आपको उनके पास तीन-चार महिलाएं जरूर दिखाई देंगी। लेकिन आरएसएस में कभी आपको ऐसा नही दिखेगा। आरएसएस में महिलाएं घुस भी नहीं सकती हैं। क्योंकि आरएसएस की विचारधारा यही है।

Advertisement


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress President-elect, Rahul Gandhi, Congess Mahila Samvad
OUTLOOK 13 December, 2017
Advertisement