Advertisement
29 June 2017

मोदी सरकार की जीएसटी लांच इवेंट का बहिष्कार करेगी कांग्रेस

मोदी सरकार की जीएसटी लांच इवेंट का बहिष्कर करेगी कांग्रेस

कांग्रेस ने जीएसटी की लांच इवेंट में शामिल न होने का फैसला करने के पहले अपने मंथन का दौर चला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद  कांग्रेस ने जीएसटी लांच समारोह और के बहिष्कार का फैसला किया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पार्टी के राज्यसभा में चीफ व्हिप सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा, “हम आधी रात को होने जा रहे जीएसटी कार्यक्रम में भाग लेने नहीं जाएंगे. कांग्रेस पार्टी ने इसके बहिष्कार का फैसला किया है।”

इसके पहले अभी तक कांग्रेस पार्टी इस मसले पर बंटी नजर आ रही थी। पार्टी के भीतर एक धड़ा मान रहा था कि जीएसटी कांग्रेस का ही शुरू किया गया सुधार है, जिसका श्रेय अब सत्ताधारी दल ले रहा है। इस लिए ये इस धड़े का मानना है कि पार्टी को संसद के केंद्रीय कक्ष में होने जा रही इस जीएसटी लांच इवेंट में भाग लेना चाहिए।

Advertisement

जबकि दूसरा धड़े का साफ मानना था कि जीएसटी को जल्दबाजी में लांच किया जा रहा है। सभी संबंधित पक्षों का ध्यान नहीं रखा गया है, इससे छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न होगा। इसलिए इसका मानना है कि इसमें कांग्रेस पार्टी को भाग नहीं लेना चाहिए। कांग्रेस ने जीएसटी को लेकर यहां तक कह दिया था कि मोदी सरकार ‘टैक्स टेररिज्म’ फैलाने के लिए जीसटी का इस्तेमाल कर रही है।


 

TAGS: GST launch event, Congress boycott
OUTLOOK 29 June, 2017
Advertisement