Advertisement
19 December 2016

विमुद्रीकरण के बाद किसानों के बीच श्रम की अदला-बदली

विमुद्रीकरण के बाद नकदी की जरूरत कम करने के लिए अब जुगल किशोर लेंका जैसे छोटे और सीमांत किसान फसल के मौसम में अपने सहयोगी किसान के खेत में काम करने को तैयार हैं। इसके साथ ही सुदाम साहू भी इसी कठिनाई का सामना कर रहे हैं और उन्होंने जगतसिंहपुर जिले के गोडा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय लेंका के साथ एक...दूसरे के खेतों में मजदूरी करने का निर्णय किया है। विमुद्रीकरण के बाद भूमालिकों को धान की कटाई के लिए नकदी की समस्या सामने आ गयी।

 

करीब आधा एकड़ सिंचित भूमि के मालिक लेंका ने कहा, हम जल्द ही धान की कटाई शुरू कर देंगे। नोट की कमी से हम खेतिहर मजदूरों से काम लेने में असमर्थ हैं। मेरे ही गांव के सुदाम साहू भी इसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारे पास चार मजदूर हैं, जो खरीफ की खेती में व्यस्त हैं। अब हम फसल की कटाई के लिए एक...दूसरे के साथ मजदूरी की अदलाबदली कर रहे हैं।

Advertisement

 

बदलिया एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें खेतिहर मजदूर की जरूरत नहीं होती और किसान बगैर पैसा लिये एक...दूसरे के खेत में काम करते हैं। बदले में दूसरा किसान भी उसके खेत में उतने ही घंटे काम कर देता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: विमुद्रीकरण, ओडिशा, धान, श्रम, अदलाबदली, खेत
OUTLOOK 19 December, 2016
Advertisement