Advertisement
28 August 2017

डेरा समर्थकों ने शुरू की हिंसा, सिरसा में दो गाड़ियों में लगाई आग

डेरा समर्थकों ने शुरू की गुंडागर्दी, सिरसा में दो गाड़ियों में लगाई आग | FILE PHOTO

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आज 15 साल पुराने रेप केस में फैसला आ चुका है। गुरमीत को रोहतक जेल में बिठाई गई विशेष सीबीआई अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ्‍ा ही खबर आ रही है कि डेरा समर्थकों ने फिर से हिंसा शुरू कर दी है। एएनआई के मुताबिक, सिरसा में डेरा समर्थकों ने दो गाड़ियां जला दी हैं। इससे पहले डेरा प्रमुख को दोषी ठहराने के बाद भी समर्थकों ने हरियाणा में हिंसा फैलाई थी, जिसमें 36 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 


TAGS: violence, dera, ram rahim, panchkula, sirsa
OUTLOOK 28 August, 2017
Advertisement