Advertisement
09 April 2016

प्रतिबंध हटने के बाद शनि मंदिर में लगी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

पीटीआई

लिंग भेद को लेकर भूमाता ब्रिगेड के आंदोलन और पूजा करने के समान अधिकार संबंधी बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के बाद मंदिर न्यास ने शुक्रवार को प्रतिबंध को हटा लिया था। मंदिर न्यास की घोषणा के तुरंत बाद कुछ महिलाओं ने पवित्र गर्भगृह में प्रवेश करके पूजा अर्चना की। इसके बाद महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन की अगुवाई करने वाली भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई ने पश्चिम महाराष्ट्र में स्थित मंदिर में पहुंकर पूजा की। कल तक प्रतिबंधित रहे क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं ने आसानी से प्रवेश किया और शनि भगवान की मूर्ति पर तेल चढ़ाया और पुष्प अर्पित किए।

 

हालांकि शिंगणापुर के सरपंच बालसाहेब बांकड़ ने कहा कि उच्च न्यायालय के सम्मान में मंदिर के सभी दरवाजों को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोलने का निर्णय लिया गया हालांकि व्यक्तिगत रूप से उनका मानना है कि इस कदम से ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई हैं। बालासाहब बांकड़ ने कहा, मंदिर की पवित्रता की रक्षा की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा टूट गई है। मंदिर की मुख्य ट्रस्टी अनीता शेटे ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सभी न्यासियों ने निर्णय लिया और इसके बाद सभी पुरूष और महिलाआएं अब गर्भगृह में प्रवेश कर सकते हैं। वहीं देसाई ने कल न्यास के निर्णय को महिलाओं की जीत बताया था।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अहमदनगर, शनि शिंगणापुर मंदिर, गर्भगृह, महिलाओं का प्रवेश, प्रतिबंध, पूजा अर्चना, पुरूष-महिला, लंबी कतारें, पूजा की परंपरा, लिंग भेद, भूमाता ब्रिगेड, समान अधिकार आंदोलन, बंबई उच्च न्यायालय, तृप्ति देसाई, पश्चिम महाराष्ट्र
OUTLOOK 09 April, 2016
Advertisement