Advertisement
04 September 2017

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह निकालेंगे 6 महीने तक चलने वाली नर्मदा परिक्रमा यात्रा

FILE PHOTO

मध्य प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के दो कांग्रेसी दिग्गज नेता यात्रा निकालने जा रहे हैं। कांग्रेस  के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आगामी 30 सितंबर (दशहरा) के दिन अपनी 180 दिन वाली नर्मदा परिक्रमा की शुरआत करेंगे। लगभग 6 महीने चलने वाली इस यात्रा को दिग्विजय पैदल ही तय करने जा रहे हैं। वो इस यात्रा के लिए 180 स्थान या पड़ाव चिन्हित कर चुके है। 

दिग्विजय की तरह ही नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रहे हैं। अपनी इस परिवर्तन यात्रा को अजय सिंह लो प्रोफाइल रखने वाले हैं और प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं को यात्रा में शामिल होने का न्योता तक नहीं देने जा रहे हैं। हालांकि अपनी इस यात्रा में अजय सिंह ने पार्टी कार्याकर्ताओं को शामिल होने की अपील जरूर की है। 

एक ओर जहां दिग्विजय अपनी इस यात्रा के दौरान कन्या पूजन, भजन-कीर्तन, योग को शामिल करने जा रहे हैं, वहीं अजय सिंह शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के अलावा लोगों से संवाद कायम करेंगे और रात्रि पड़ाव कार्यकर्ता के घर करने जा रहे हैं।

Advertisement

हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा यात्रा चलाई थी। इस यात्रा ने 148 दिन में लगभग साढ़े तीन हजार किलोमीटर का रास्ता तय किया था जिसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: digvijaya singh, narmada yatra, mp, 6 months, mp election, shivraj narmada
OUTLOOK 04 September, 2017
Advertisement