Advertisement
24 February 2016

एक्सक्लूसिव- जाट आंदोलन से सही ढंग से नहीं निपटा गया : यशवंत सिन्हा

गुगल

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का मानना है कि हरियाणा में जाट आंदोलन से सही ढंग से नहीं निपटा गया। आउटलुक से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जिस तरह से चीजें बढ़ रही हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं।

यशवंत सिन्हा का मानना है कि जिस तरह से माहौल बिगड़ रहा है, वैसा राज्य सरकार को नहीं होने देना चाहिए था। यह राज्य और देश के लिए अच्छा नहीं है। बड़े पैमाने पर संपत्ति और जान का नुकसान हो रहा है। जिस समय देश को बड़े संकट और चुनौतियों के बारे में सोचना चाहिए, ऐसे समय इस तरह की हिंसा फैल रही है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी खेमे में माने जाने वाले यशवंत सिन्हा ने देश में बिगड़ रहे माहौल के बारे में मोदी का साथ देते हुए कहा कि कई तरह की शक्तियां सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है।

इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को लेकर चल रहे संघर्ष के बारे में यशवंत सिन्हा ने कहा कि आंदोलनकारियों को यह नहीं समझना चाहिए कि सारा देश, दिल्ली है। देश बहुत बड़ा है और उसके मुद्दे भी बहुत व्यापक है। वैसे, वह यह मानते हैं कि देश भर में देशद्रोहियों के खिलाफ माहौल बन रहा है और इससे फायदा भाजपा को ही होगा।

TAGS: jat, protest, yashwant sinha, jnu, anti national, bjp, हरियाणा
OUTLOOK 24 February, 2016
Advertisement