Advertisement
13 June 2017

महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश के बाद झारखंड में भी किसान ने दी जान, कर्ज बना खुदकुशी का कारण

OUTLOOK

रांची से 40 किलोमीटर दूर कांके के पिठोरिया इलाके में रहने वाले किसान कालेश्वर महतो की फसल इस साल बर्बाद हो गयी थी।  बैंक द्वारा उस पर कर्ज वापसी का दबाव था। कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से उसने मौत को गले लगा लिया।

लिखा सुसाइड नोट

मृतक किसान ने अपने सुसाइड नोट में बढ़ते बैंक कर्ज और फसलों को हुए नुकसान को इसका कारण बताया है। मृतक के भाई ने बताया, “उसने बैंक से 10 हजार का कर्ज लिया था, जब भाई की पत्नी बैंक का कुछ पैसा देने गई तो बताया गया कि लोन बढ़कर 50 हजार से जायदा हो गया है। इस खबर से दवाब में आये भाई कालेश्वर ने आत्महत्या कर ली।”

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने फौरन जांच के आदेश दिए हैं, वहीँ विपक्ष इसे सरकार की नाकामी बता रहा है। झामुमो के नेता हेमंत सोरेन से इसे सरकार की नाकामी कारार दिया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Farmer suicides, Jharkhand, Maharashtra, Madhya Pradesh. Debt, cause of suicide
OUTLOOK 13 June, 2017
Advertisement