Advertisement
26 January 2016

जैतापुर परमाणु परियोजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का ऐलान

कोअलिशन फाॅर न्यूक्लियर डिस्आर्मामेंट एंड पीस (सीएनडीपी) ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड पर जब फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि होंगे तब जैतापुर के किसान और मछुआरे उनके दौरे का पूरे हफ्ते विरोध करेंगे क्‍योंकि जैतापुर में प्रस्तावित परियोजना के लिए फ्रांस से आयात किए जा रहे परमाणु रियेक्टरों से उनकी जिंदगी पर खतरा है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राॅय, ग्रीनपीस इंडिया की प्रिया पिल्लै और सीएनडीपी के कुमार सुंदरम ने दिल्‍ली में संवाददाताओं से बात करते हुए यह जानकारी दी है। सीएनडीपी की ओर से कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे लेकिन नई दिल्ली से 1,800 किलोमीटर दूर जैतापुर में किसान और मछुआरे ओलांद के दौरे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे क्योंकि भारत फ्रांस से जिन परमाणु रिएक्टरों का आयात कर रहा है, उनसे उनकी जिंदगियों, आजीविका और स्थानीय पारिस्थितिकी पर खतरा है।

 

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जैतापुर परमाणु परियोजना, ग्रीनपीस इंडिया, अरुणा रॉय, सीएनडीपी, विरोध-प्रदर्शन, फ्रांस, राष्‍ट्रपति ओलांद
OUTLOOK 26 January, 2016
Advertisement