Advertisement
27 July 2020

सरकार ने चीन की 47 और ऐप पर लगाई रोक: सूत्र

सरकार ने चीन की 47 और ऐप पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अब तक चीन की कुल 106 मोबाइल ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिये नुकसानदेह बताते हुये रोक लगाई जा चुकी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि जिन 47 नई चीनी ऐप पर अब रोक लगाई गई है वह पहले बंद की गई ऐप के ही प्रतिरूप अथवा भिन्न रूप हैं।

सूत्र ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन नई ऐप पर रोक लगाई गई है उनकी सूची तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है और न ही इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है।

Advertisement

सरकार ने इससे पहले 29 जून को चीन की 59 ऐप पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार ने इन ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

TAGS: भारत सरकार, चीनी ऐप, चीन, चाइनीज ऐप, Indian Government, bans, Chinese apps, Apps from China, China
OUTLOOK 27 July, 2020
Advertisement