Advertisement
20 May 2017

तीन तलाक नहीं रूके तो सरकार बना सकती है कानून: वेंकैया नायडू

तीन तलाक नहीं रूके तो सरकार बना सकती है कानून

वेंकैया नायडू ने शनिवार को अमरावती में एक सभा को संबोधित करते हुए तीन तलाक के मुद्देे पर कहा, ‘‘अच्छा होगा अगर समाज खुद ही इस प्रथा को बदल दे। अन्यथा ऐसी स्थिति उभरेगी कि सरकार को कानून लाना होगा। यह किसी के निजी मामले में हस्तक्षेप करना नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए न्याय का सवाल है। कानून के समक्ष समानता का मुद्दा है।’’ उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में भी बाल विवाह, सती और दहेज जैसी बुरी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए कानून बनाए गए थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हिंदू समाज ने बाल विवाह पर चर्चा की और इसे प्रतिबंधित करने के लिए संसद में कानून पारित किया गया। सती प्रथा को हिंदू समाज ने ही कानून बनाकर बंद किया। तीसरा दहेज का मामला है। दहेज उन्मूलन कानून पारित किया गया और हिंदू समाज ने इसे स्वीकार किया। जब लगा कि इस तरह की प्रथा समाज की भलाई के खिलाफ है तो हिंदू समाज ने उन पर चर्चा की और उनमें सुधार किए। कुछ और सुधार करने की जरूरत है और उस दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए।’’ 

TAGS: triple talaq, Venkaiah Naidu, muslim community
OUTLOOK 20 May, 2017
Advertisement