Advertisement
25 November 2021

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की हुई शहर में एंट्री, कहा- कोर्ट की जांच में शामिल होंगे

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह | पीटीआई

मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह गुरुवार को शहर पहुंचे हैं। परमबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं अदालत के निर्देशानुसार जांच में शामिल होऊंगा।"

महाराष्ट्र में जबरन वसूली के मामले का सामना कर रहे आईपीएस अधिकारी ने बुधवार को न्यूज चैनलों को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अब सिंह को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान कर दी है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में परमबीर सिंह के वकील ने जानकारी दी थी कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह देश से भागे नहीं हैं, वो पुलिस से छुप रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जान का खतरा है। वकील ने बताया कि परमबीर सिंह भारत में ही हैं और मुंबई पुलिस से जान का खतरा होने के कारण से वे सामने नहीं आ रहे हैं। उनके वकील ने कोर्ट को बताया था कि परमबीर 48 घंटे के अंदर किसी भी सीबीआई अधिकारी या कोर्ट के सामने पेश होने को तैयार है।

Advertisement

बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर कई आरोप लगाए थे। परमबीर सिंह ने कहा था कि देशमुख ने उनसे मुंबई के रेस्तरां और दुकानों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही किए जाने का आदेश दिया था। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है।

TAGS: परमबीर सिंह, पूर्व मुंबई पुलिस, एंटिलिया केस, सुप्रीम कोर्ट, Parambir Singh, Former Mumbai Police, Antilia Case, Supreme Court
OUTLOOK 25 November, 2021
Advertisement