Advertisement
24 February 2015

अन्ना आंदोलन में हिस्सा लेंगे केजरीवाल

पीटीआइ

तीन साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में अन्ना के साथी रह चुके केजरीवाल महाराष्ट्र सदन गए। वह आम आदमी पार्टी का गठन होने के मुद्दे पर दो साल पहले एक दूसरे से अलग होने के बाद गांधीवादी नेता से मिले।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदर्शन में केजरीवाल की भागीदारी के बारे में दोपहर में घोषणा की। उनकी भागीदारी प्रतीकात्मक स्वरूप की हो सकती है।

केजरीवाल के मंच साझा करने के बारे में पूछे गए एक सवाल को सिसोदिया टाल गए, पर हजारे ने इससे पहले कहा था कि आप नेताओं का प्रदर्शनकारियों के साथ धरना देने के लिए स्वागत है।

Advertisement

सिसोदिया ने बताया, हमने दिल्ली चुनाव नतीजों के बारे में चर्चा की। हमने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और हजारे को आप कैसे समर्थन दे सकेगी, इस पर भी चर्चा की।

TAGS: अन्ना आंदोलन, अरविंद केजरीवाल, धरना, भूमि अधिग्रहण, जंतर मंतर
OUTLOOK 24 February, 2015
Advertisement