Advertisement
17 February 2015

बालश्रम पर कसेगा शिकंजा

गूगल

केंद्रीय श्रम एवं नियोजन राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रोय ने कहा कि किसी भी पेशे में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के नियोजन पर प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष एक विधेयक पेश किया जाएगा। उनके अनुसार 14 साल की उम्र से नीचे का बालश्रम खत्म करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट के समक्ष एक विधेयक पेश किया जाएगा और बाद में अगले सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह बात वेमुलावाडा मंदिर शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

हालांकि इस मुद्दे पर कई स्वयं सेवी संस्थाएं काम कर रही हैं। लेकिन बावजूद इसके छोटे बच्चे बहुत खतरनाक उद्योगों में काम कर रहे हैं। जैसे चूड़ी बनाना, गलीचे बनाना, ईंट-भट्ठों पर काम करना, ढाबों पर काम करना। ऐसे कामों में लगने के लिए लड़कों की तस्करी की जाती है जबकि देह व्यापार के लिए लड़कियों की तस्करी की जाती है। इसके अलावा घरों में काम करने के लिए भी बच्चे चोरी किए जाते हैं या गरीब लोगों से कम रुपयों में खरीद लिए जाते हैं। 

TAGS: बालश्रम, भारत, उद्योग, खतरनाक, वेमुलावाडा मंदिर, राज्यसभा
OUTLOOK 17 February, 2015
Advertisement