Advertisement
03 May 2017

बीफ वीडियो पर काजोल को मिला ममता बनर्जी का साथ

बीफ वीडियो पर काजोल को मिला ममता बनर्जी का साथ | google

हाल ही में काजोल ने बीफ के व्यंजन का वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद उन पर ऑनलाइन निशाना साधा गया।

ममता ने कहा कि मैं अभिनेत्री का नाम नहीं लूंगी। उन्होंने शाहरूख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें परेशान किया गया और ऑनलाइन निशाना बनाया गया। उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा कि वह बीफ नहीं बल्कि भैंस का मांस था। यह एक खतरनाक स्थिति है।

ममता ने कहा कि यह एक खतरनाक चलन है कि कुछ लोग इतने असहिष्णु हो रहे हैं कि वे यह तय करने का प्रयास कर रहे हैं कि अन्य लोग क्या खाएंगे।

Advertisement

काजोल ने एक मित्र द्वारा तैयार बीफ व्यंजन का वीडियो पोस्ट किया था। लेकिन इसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गयी और उन्होंने सोमवार को कहा कि वह वास्तव में भैंस का मांस था। 42 वर्षीय  अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया और कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती। बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट से वह क्लिप हटा ली थी।

गौर हो कि ममता बनर्जी को भी पिछले दिनों मांस खाने के नाम पर एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा था जब पुरी के जगन्‍नाथ मंदिर के पुजारी ने ममता को गो मांस भक्षी करार देकर उन्‍हें मंदिर में प्रवेश देने से इनकार किया था। भाषा

TAGS: काजोल, ममता बनर्जी, बीफ, kajol, mamata banerjee, beef
OUTLOOK 03 May, 2017
Advertisement