Advertisement
11 September 2016

नाइक के आरोपों पर नायडू ने पूछा, क्या वह भारतीय मुसलमानों का मुखिया है

फाइल फोटो

केंद्रीय सू़चना और प्रसारण मंत्री ने कहा, क्या जाकिर नाइक सभी भारतीय मुसलमानों का मुखिया है।  वह क्या बकवास कर रहा है। उसे खुद पर लगे आरोपों का जवाब देना होगा। मुसलमानों का उससे क्या लेना-देना है। मुंबई में कल चार पन्ने के खुले खत में नाइक ने सरकार से पूछा था कि डॉ. टेरर का तमगा हासिल करने के लिए वास्तव में उसने क्या किया है और अपने खिलाफ लगे आरोपों पर उन्होंने तार्किक जवाब मांगा था। नायडू ने इस्लामिक प्रचारक के आरोपों को पूरी तरह बकवास करार दिया जिसमें उसने कहा था कि ये हमले केवल उस पर नहीं बल्कि पूरे भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हैं। मंत्री ने कहा, वह कुछ गलती करता है और फिर सरकार कुछ कार्रवाई करना चाहती है और वह धर्म की आड़ लेना चाहता है।

नाइक के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, यही तरीका है, नई तकनीक है। लोग अपराध करते हैं या गलतियां करते हैं और फिर वे धर्म या जाति, क्षेत्र या भाषा की आड़ लेने का प्रयास करते हैं ताकि वे अपनी गलतियों के लिए कुछ समर्थन हासिल कर सकें। मुंबई के आईआरएफ द्वारा संचालित पीस टीवी के संस्थापक नाइक उस समय सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के दायरे में आए जब बांग्लादेश के एक अखबार ने खबर दी कि ढाका में एक जुलाई 2016 को हुए आतंकवादी हमले का एक हमलावर उनके भाषणों से प्रेरित था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक, जाकिर नाइक, केंद्रीय मंत्री, एम. वेंकैया नायडू, सरकार, आरोप, बकवास, धर्म, भारतीय मुसलमान, मुखिया, Controversial Islamic preacher, Zakir Naik, Government, Union Minister, M Venkaiah Naidu, Religion, Boss, Indian Muslims, Nonsense
OUTLOOK 11 September, 2016
Advertisement