Advertisement
08 April 2017

पत्रकार पर हमला: एक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला सुलझाने का दावा किया

पत्रकार पर हमला: एक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला सुलझाने का दावा किया | google

पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को शनिवार को सावन पार्क झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने इस मामले को तेजी से सुलझाने के लिए उत्तर पश्चिम जिला टीम को ट्विटर पर बधाई दी।

इस बीच पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में वी3एस मॉल के पास गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक किशोर को पकड़ा गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को आनंद विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक किशोर को भी पकड़ा गया है।

OUTLOOK 08 April, 2017
Advertisement