Advertisement
16 November 2016

बैंक कतार में खड़े एक वृद्ध व्यक्ति की मौत

टुप्पा में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा के बाहर खड़े दिगंबर मरिबा कसबे अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनके शव को विष्णुपुरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। कल बैंक नेटवर्क फेल हो जाने और एटीएम में नकदी खत्म हो जाने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। बार-बार मुद्रा बदलवाने वाले लोगों को निकालने के साथ ही लंबी-लंबी कतारों को कम करने के लिए सरकार ने कल लोगों के उंगली पर स्याही का निशान लगाने का निर्देश दिया है।

TAGS: महाराष्ट्र, नांदेड़, बैंक, कतार, 70 वर्षीय वृद्ध, मौत, पुलिस
OUTLOOK 16 November, 2016
Advertisement