Advertisement
19 November 2015

अब ‘बावर्चियों’ को भी मिल सकेगा पद्मश्री

संस्कृति मंत्रालय के राज्यमंत्री महेश शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को कहा कि उनके मंत्रालय को एक प्रपोजल मिला है, जिसमें पाक कला सहित कई अन्य कलाओं को पद्मश्री सूची में शामिल किए जाने की मांग है। खाना बनाना भी एक कला है। यदि संगीत के क्षेत्र जैसे तबला वादन, गायन कला है तो खाना पकाना कला क्यों नहीं। हमने प्रपोजल को पढ़ा और इसे गृह मंत्रालय को भेज दिया है।   

मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि यह विचार तब आया जब वह एक किताब के लोकार्पण समारोह में गए थे। वहां प्रसिद्ध शेफों से बातचीत के दौरान यह विचार उपजा। शर्मा का कहना है कि भारतीय खाना और मसाले पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। इसलिए पाक कला को भी पद्म अवॉर्ड की सूची में शामिल किया जाना चाहिए। फिलहाल तरला दलाल अकेली ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें पाक कला के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद पद्मश्री मिला है। 

TAGS: padma awards, mahesh sharma, पद्म अवॉर्ड, महेश शर्मा
OUTLOOK 19 November, 2015
Advertisement