Advertisement
01 October 2016

पाकिस्तान ने भारतीय टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगाया

पाकिस्तान में सिनेमाघरों ने पहले ही भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन रोक दिया था। पाकिस्तान में आठ सिनेमाघर चला रहे मंदवीवाला एंटरटेनमेंट के मालिक नदीम मंदवीवाला ने शुक्रवार को रायटर्स से कहा था कि यह कदम इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूशर्स एसोसिएशन के फैसले के विरोध में उठाया गया है।

उड़ी हमले के विरोध में इंपा ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों और टेक्निशंस के काम करने पर रोक लगा दी थी। उड़ी हमले के बाद से ही भारत में कई राजनीतिक दल पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने की धमकी दी थी। शुक्रवार को सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का यह कहकर बचाव किया कि वे लोग कलाकार हैं, आतंकवादी नहीं। सरकार ही उन्हें वीजा देती है। सलमान के इस बयान के बाद एमएनएस और शिवसेना ने अभिनेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

OUTLOOK 01 October, 2016
Advertisement