Advertisement
19 August 2017

राजनाथ का दावा- 2022 तक खत्म हो जाएगा आतंकवाद-नक्सलवाद व कश्मीर समस्या

राजनाथ ने 'संकल्प से सिद्धि-न्यू इण्डिया मूवमेंट (2017-2022) नए भारत का निमार्ण' कार्यक्रम के दौरान सभी को भारत को स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सम्प्रदायकिता मुक्त तथा जातिवाद मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचानकर इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक जनान्दोलन बनाया है। गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की सियासत करती है।

राजनाथ ने शुक्रवार को मध्य विधान सभा की ओर ऐशबाग के आशा बिहार गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि दुनिया के राजनीतिक विशेषज्ञों का दावा है कि वर्ष 2019 में भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। हाल में असम, अरुणाचल, मणिपुर में भाजपा की सरकारें बनी है और कर्नाटक में बनने जा रही है।

राजनाथ ने कहा कि देश के लोगों का मानना है कि भाजपा के युग की शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। भाजपा की ही देन है जो झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का खाता खुल गया और गरीब को मुफ्त गैस दी गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गरीबों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। बेनामी संपत्ति कानून को चालू किया गया है जिसके तहत 800 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

Advertisement

गृह मंत्री ने कहा कि तीन हजार फर्जी कम्पनियों पर सरकार नजर रखे हुए है। शहर के विकास के लिए 104 किमी. रिंग रोड का काम शुरू हो गया है। सात फ्लाई फ्लोर बनाने की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। पांच वर्ष में लखनऊ में 10 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया था। जिसे पूरा किया जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajnath, 2022, solve, kashmir, naxalism, northeast insurgency, issues
OUTLOOK 19 August, 2017
Advertisement