Advertisement
11 September 2016

सलाहुद्दीन-गिलानी हैं कश्मीर हिंसा की असली वजह : राम माधव

google

 

मीडिया के साथ साक्षात्कार में माधव ने कहा कि दो माह से जारी अस्थिरता से घाटी पिछले छह वर्षो के दौरान सबसे खराब दिनों से गुजर रही है। इससे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कोई खतरा पैदा नहीं हो रहा है। बकरीद से पहले घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। मुस्लिम समुदाय का यह त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा।

गुलाम कश्मीर के मुजफ्फराबाद में बैठा सलाहुद्दीन कश्मीर में प्रदर्शन को भड़का रहा है। यह उससे प्रभावित लोगों द्वारा किया जा रहा है। गिलानी घाटी में प्रचार संभाल रहे हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है। उन्होंने हालांकि पीडीपी-भाजपा के बीच किसी भी प्रकार के मतभेद की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती नीत गठबंधन सरकार में हमारा पूरा भरोसा है। यह सरकार छह वर्षो तक चलेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कश्‍मीर, राम माधव, भाजपा, संघ, अलगाववादी, separatist, Kashmir, ram madhav, bjp, violent
OUTLOOK 11 September, 2016
Advertisement