Advertisement
29 January 2016

सुप्रीम कोर्ट ने धोनी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने वादी येरागुंतला श्याम सुंदर को भी धोनी की याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने आपराधिक मामला आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से कर्नाटक के बेंगलूरू में ट्रांसफर करने की मांग की थी। पीठ ने धोनी की याचिका पर श्याम सुंदर और राज्य पुलिस से आठ सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलूरू की एक अदालत में इसी तरह के मामले में धोनी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर भी रोक लगा दी थी जिसने धोनी के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार किया था।

न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ धोनी की विशेष अनुमति याचिका पर सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार हिरेमथ को भी नोटिस जारी किया है जिन्होंने बेंगलूरू के टायल कोर्ट में धोनी के खिलाफ याचिका दर्ज की थी। हिरेमथ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि धोनी को एक बिजनेस मैगजीन के कवर पर भगवान विष्णु के रूप में दिखाया है जिनके हाथ में जूते समेत कई चीजे हैं।

Advertisement

 

 

TAGS: सुप्रीम कोर्ट, महेंद्र सिंह धोनी, विज्ञापन, याचिका, अदालत, रोक, भगवान विष्‍णु
OUTLOOK 29 January, 2016
Advertisement