Advertisement
28 October 2017

सेक्स सीडी विवाद: राजेश मूणत ने भूपेश बघेल और विनोद वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराई

सेक्स सीडी विवाद: राजेश मूणत ने भूपेश बघेल और विनोद वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराई | विनोद वर्मा (बाएं), राजेश मूणत (ऊपर), भूपेश बघेल (नीचे)

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत ने कथित सेक्स सीडी मामले के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बघेल पर फेक सेक्स सीडी के नाम पर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

रायपुर में सिविल लाइंस थाने के एसएचओ हेम प्रकाश नायक ने पीटीआई को बताया कि इस संबंध में सेक्शन 67(ए) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि सीडी की एक कॉपी पुलिस स्टेशन में जमा कराई गई है और इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी माने जाने वाले मूणत राज्य भाजपा अध्यक्ष धरम राज कौशिक और करीब आधा दर्जन मंत्रियों के साथ एफआईआर दर्ज कराने गए थे।

Advertisement

बता दें कि शुक्रवार को इस मामले में पत्रकार विनोद वर्मा को कथित उगाही और धमकी देने के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस में मूणत ने बघेल को आरोप साबित करने की चुनौती देते हुए कहा था कि वो तथ्यों को पेश करे।

बघेल ने इस मामले में सबसे पहले मूणत पर हमला किया था। दूसरी तरफ मूणत ने गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा को कांग्रेस एजेंट करार दिया था। गिरफ्तार पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ले कर जा रही है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विनोद वर्मा के घर से पेन ड्राइव, लैपटॉप और कथित रूप से करीब 500 आपत्तिजनक सीडी बरामद किए जाने का दावा किया था।

TAGS: Sex CD row, chhattisgarh, bhupesh baghel, rajesh munat, vinod verma
OUTLOOK 28 October, 2017
Advertisement