Advertisement
28 December 2019

आलोचनाओं से बेफिक्र सीएम योगी ने कहा, पुलिस कार्रवाई से हर दंगाई भयभीत

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के लिए आलोचना झेल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्ती बरतने के लिए दृढ़ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्रवाई से दंगाई को बड़ा झकटा लगा है।

उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई में कम के कम 21 लोगों की मौत हो गई और 1000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों के प्रदर्शनों के दौरान पिछले सप्ताह कई शहरों में हिंसा हुई थी। पुलिस के साथ झड़पों में हजारों पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए थे।

हिंसा फैलाने वालों को दी थी चेतावनी

Advertisement

एक सप्ताह पहले सीएम आदित्यनाथ ने कड़ा संकेत देते हुए कहा था कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को मुआवजा भरना होगा। ऐसे लोगों की पहचान करके उन्हें मुआवजा भरने को कहा गया है। इसके बाद काफी विवाद पैदा हो गया और सीएम के रुख की आलोचना की गई।

सीएम कार्यालय ने कहा- हर हिंसक प्रदर्शनकारी चीखेगा

आलोचनाओं का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके कहा है, “प्रत्येक दंगाई सकते में है। हर प्रदर्शनकारी भयभीत है। सरकार के सख्त रुख को देखकर हर कोई शांत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसे उसकी भरपाई करनी होगी। हर हिंसक प्रदर्शनकारी चीखेगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार है।”

हर दंगाई हतप्रभ है।

हर उपद्रवी हैरान है।

देख कर योगी सरकार की सख्ती मंसूबे सभी के शांत हैं।

कुछ भी कर लो अब, क्षतिपूर्ति तो क्षति करने वाले से ही होगी, ये योगी जी का ऐलान है।

हर हिंसक गतिविधि अब रोयेगी क्योंकि यूपी में योगी सरकार है। #TheGreat_CmYogi
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 27, 2019

सर्वशक्तिमान योगी सरकार को चुनौता देना बड़ी गलती

एक अन्य ट्वीट में सीएम कार्यालय ने कहा है, “योगी आदित्यनाथ सरकार का सर्वशक्तिमान स्वरूप देकर हर दंगाई यह सोचना को मजबूर होगा कि उसने योगी की सत्ता को चुनौती देकर बड़ी गलती की है।”

संपत्ति की जब्ती के लिए 372 लोगों को नोटिस

चारों ओर आलोचनाओं के बावूद राज्य में प्रशासन ने सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान पहंुचाने में जिम्मेदारी लोगों की संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया चालू है। विभिन्न जिलों में 372 लोगों को इसके संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Yogi Adityanath, Violent Protester, Rioter, CAA, NRC, Uttar Pradesh
OUTLOOK 28 December, 2019
Advertisement