Advertisement
15 October 2017

गुरुदासपुर में कांग्रेस की जीत पर सिद्धू बोले- राहुल गांधी के लिए दिवाली का खूबसूरत तोहफा

FILE PHOTO

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। रविवार को मतों की गिनती के बाद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।  कांग्रेस के उम्‍मीदवार सुनील जाखड़ 1.93 लाख वोटों से जीत दर्ज कर ली है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड लगभग 1,93,219 मतों बड़ी कामयाबी पाई है। कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के स्‍वर्ण सलारिया बुरी तरह हराया है।

गुरदासपुर लोकसभा सीट दिवंगत भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन की वजह से रिक्त हुई थी। जिस पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को मैदान में उतारा तो भाजपा ने स्वर्ण सलारिया और आम आदमी पार्टी ने मेजर जनरल सुरेश खजारिया पर दांव खेला था।

Advertisement

11 अक्टूबर को हुए इस चुनाव को भाजपा और कांग्रेस के लिए अग्नि परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। इस उपचुनाव में 56 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले काफी कम है। 2014 में इस सीट पर 70.03 फीसद मतदान हुआ था।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। माना जा रहा है कि पार्टी इस नतीजे को केंद्र सरकार के फैसलों खासकर जीएसटी के खिलाफ जनता की प्रतिक्रिया बताते हुए सरकार के खिलाफ हमले को तेज करेगी।

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी गई। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सुनील जाखड़ की जीत को पंजाब कांग्रेस की नीतियों और विकासवादी एजेंडे की जीत बताया तो नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह जीत सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए दिवाली का गिफ्ट है और बीजेपी के लिए थप्पड़ है। भारी बढ़त से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर के लोगों ने मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नीतियों के प्रति नाखुशी जाहिर कर एक कड़ा संदेश दिया है।

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी गई। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सुनील जाखड़ की जीत को पंजाब कांग्रेस की नीतियों और विकासवादी एजेंडे की जीत बताया तो नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह जीत सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए दिवाली का गिफ्ट है और बीजेपी के लिए थप्पड़ है। भारी बढ़त से उत्साहित कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर के लोगों ने मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नीतियों के प्रति नाखुशी जाहिर कर एक कड़ा संदेश दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं गुरदासपुर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि सुनील जाखड़ द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।' उन्होंने इसे कांग्रेस के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले तरक्की की ओर है।

वहीं कांग्रेस नेता और पंजाब के उपमुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह हमारे भावी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए लाल रिबन में बंधा दिवाली का सबसे खूबसूरत तोहफा है।


नवजोत सिंह सिद्धू ने उपचुनाव के नतीजे को बीजेपी के लिए मनोबल गिराने वाला बताया। उन्होंने कहा, 'ये थप्पड़ पड़ा है। किरदार और कर्म को वोट मिला है। पैसे के ऊपर योग्यता की जीत हुई है। हमारे कार्यकर्ता और हमारे नेता की जीत है। जिन्होंने 2 मिनट जखाड़ और सलारिया को सुना उसने निर्णय ले लिया।'

आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं उनके बारे में क्या बात करना।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि इससे भाजपा की पोल खुल गई है।

छह महीने पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह की स्थिति और मजबूत हुई है। इस जीत के बाद पार्टी बीजेपी और अकाली दल के हमलों को कुंद कर सकेगी और इसे पंजाब में अमरिंदर की लोकप्रियता के रूप में पेश किया जाएगा।

गुरदासपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को भी बड़ा झटका लगा। पार्टी तीसरे नंबर पर रही और इसके प्रत्याशी मेजर जनरल (रिटायर्ड) सुरेश कुमार खजूरिया को महज 23,579 वोट मिले।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: navjot singh sidhu, rahul gandhi, diwali, gurudaspur bypoll, vinod khanna, punjab
OUTLOOK 15 October, 2017
Advertisement