Advertisement
07 June 2016

चंडीगढ़ में रामदेव भाषण देंगे, योग सिखाएंगे दुबई से आए विशेषज्ञ

बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी विश्व योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए बाकायदा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू है। आयुष मंत्रालय इसे सफल बनाने के लिए आठ करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है जबकि पंजाब और हरियाणा की राज्य सरकारें और नगर निकाय इस पर अलग से खर्च करेगी।

पंजाब में चुनावी बिगुल भी बज चुका है, इसके मद्देनजर यह कार्यक्रम एक प्रकार से अकाली-भाजपा ताकत के प्रदर्शन का प्रतीक भी माना जा रहा है। बाकायदा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हर दिन इस कार्यक्रम का जायजा ले रहे हैं। भाजपा की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सभी साजो सामान और योगा स्वयंसेवकों को खुद देख रहे हैं। अभी तक 21,670 योगा स्वयं सेवक अपने को वेबसाइट के जरिये पंजीकृत करवा चुके हैं।  

 

TAGS: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योग मेला, विजय सांपला
OUTLOOK 07 June, 2016
Advertisement