Advertisement
13 June 2018

बिहार में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत

बिहार में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत | DEMO PIC

बिहार के पूर्णिया जिले में एक निर्माणाधीन मॉल के सेप्टिक टैंक में तीन श्रमिकों की मौत हो गयी। संदेह है कि दम घुटने से उनकी जान गई।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि श्रमिक रामबाग चौक पर एक निर्माणाधीन मॉल के सेप्टिक टैंक में इसकी सेंटरिंग खोलने गये थे। प्रथमदृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि दम घुटने से उनकी मौत हो गयी। हालांकि उनकी मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।

जिला श्रम अधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को एक - एक लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिये जाएंगे।

Advertisement

हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तीनों श्रमिक बिजली का करंट लगने से मरे।

इस तरह सेप्टिक टैंक और सीवर में होने वाली ये मौतें कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं। माना जाता है कि सीवर में उतरते, सफाई करते जीवन गुजार देने वाले इन कर्मचारियों की तरफ सरकार और की ओर से लगातार बेरुखी की वजह से ऐसी घटनाएं अक्सर घटित होती रहती हैं।

TAGS: 3 labourers, die, asphyxiation, Police, septic tank
OUTLOOK 13 June, 2018
Advertisement