Advertisement
02 July 2015

रिजिजू का रौब! उड़ान लेट, तीन लोगों को नीचे उतारा

रिजिजू की वजह से उड़ान लेट, तीन लोगों को नीचे उतारा | Tribhuvan Tiwari/Outlook

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्राी किरण रिजिजू एक नए विवाद में घिर गए गए हैं। खबर है कि उनकी वजह से कथित तौर पर लेह से दिल्ली आने वाली एक उड़ान करीब एक घंटे की देरी हुई। इतना ही नहीं रिजिजू व उनके सहयोगी की खातिर विमान से तीन यात्रिायों को नीचे उतार दिया गया जिनमें एक बच्चा भी था। सूत्रों के अनुसार यह घटना 24 जून की है। उड़ान भरने के लिए विमान के दरवाजे बंद हो चुके थे लेकिन इसने तय समय पर उड़ान नहीं भरी क्योंकि रिजिजू और उनके पीए को सवार होना था। 

एक अंग्रेजी चैनल ने इस बारे में खबर दी है। यह घटना 24 जून की बताई जा रही है। इन सवारियों में भारतीय एयरफोर्स के एक अधिकारी, उनकी पत्नी और बच्चा शामिल था। मंत्री जी की वजह से फ्लाइट काफी देर से उड़ान भर पाई। हालांकि, रिजीजू का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनकी वजह से तीन सवारियों को तकलीफ उठानी पड़ी है। मंत्री के अनुसार एयर इंडिया ने उन्हें इस बारे में अंधेरे में रखा। वह इस तरह कि किसी भी कदम के सख्त खिलाफ हैं।

सूत्रों ने बताया कि जब रिजिजू पहुंचे तो तीन यात्रियों को कथित तौर पर विमान से नीचे उतार दिया गया। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी गई है। हालांकि, रिजिजू का दावा है कि उड़ान में देरी नहीं हुई क्योंकि रवानगी के समय में तकनीकी कारणों से पहले से ही बदलाव किया गया था। रिजिजू ने दार्जलिंग से पीटीआई को कहा, रवानगी 11:40 पर हुई।...मैं नहीं जानता....हो सकता है कि समय में बदलाव का मुद्दा रहा हो।.. यह विलंब नहीं था। यह गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि वह सिंधु दर्शन महोत्सव में भाग लेकर दिल्ली लौट रहे थे और उसी समय एयर इंडिया की उड़ान के समय में अचानक से बदलाव हुआ था।

Advertisement

रिजिजू के मुताबिक, मैं लेह से हेलीकाॅप्टर के जरिए लौटने वाला था। परंतु मौसम खराब था और हेलीकाॅप्टर श्रीनगर तक नहीं जा सकता था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने मुझसे कहा कि मैं एयर इंडिया की उड़ान पकड़ लूं। यह पूछे जाने पर कि तीन यात्रियों को उतारा गया था तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।

 

 

 

TAGS: Union Minister, Kiren Rijiju, Air India, flight, delays, किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री, एयर इंडिया, उड़ान लेट
OUTLOOK 02 July, 2015
Advertisement