Advertisement
25 July 2017

शहरीकरण और अतिक्रमण की वजह से भारत के 24 स्मारक गायब

सांकेतिक तस्वीर

भारत को अपने लंबे इतिहास और उससे जुड़े स्मारकों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। लेकिन उसके लिए एक बुरी खबर है। भारत के कई स्मारक अब गायब हो चुके हैं। इसकी वजह है बढ़ता शहरीकरण और अतिक्रमण।

केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि शहरीकरण और अतिक्रमण के चलते देश भर के 24 स्मारक गायब हो गए हैं।

पीटीआई के मुताबिक, संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि इनमें से 8 केंद्र की तरफ से संरक्षित थे।

Advertisement

इनमें से ग्यारह उत्तर प्रदेश में हैं, दो हरियाणा, दो दिल्ली में, दो महाराष्ट्र में, दो राजस्थान में थे। इनके अलावा एक-एक असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, और पश्चिम बंगाल में थे।

महेश शर्मा ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में ऐसा कहा। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र ने आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया (एआरआई) के तहत संरक्षित स्मारकों को पैसे देना भी जारी रखा था।

इन स्मारकों की लिस्ट में जो नाम शामिल हैं वे हैं- अरुणाचल प्रदेश के तांबा मंदिर के अवशेष, असम के तिनसुकिया जिले में शेरशाह सूरी की बंदूक, दिल्ली का बाराखंबा स्मारक, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बमनपुकूर किले के अवशेष, लखनऊ का असाफी इमामबाड़ा, महाराष्ट्र के साखाखेड़ा में एक मस्जिद.

अगर इसी तरह चलता रहा तो जाहिर है भारत अपनी विरासतों को संभाल नहीं पाएगा। जरूरी है कि स्मारकों को बचाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: monuments, india, archeological survey of india, mahesh verma
OUTLOOK 25 July, 2017
Advertisement