Advertisement
27 September 2017

यशवंत सिन्हा को कांग्रेस का समर्थन, कहा- हमने जब यही सवाल उठाए तो चुप रहने को कहा गया

FILE PHOTO

भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना करते हुए लिखे गए लेख के बाद कांग्रेस ने उनका समर्थन किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस वक्त-वक्त पर अर्थव्यवस्था की कमियों को उजागर करती रही है। चिदंबरम ने कहा कि उनको खुशी है कि यशवंत सिन्हा ने उनकी आलोचना को बल दिया। चिदंबरम ने दावा किया कि कांग्रेस पिछले 18 महीनों से अर्थव्यवस्था की कमियों पर बात कर रही है लेकिन उनको चुप रहने के लिए कह दिया जाता था।


चिदंबरम ने आगे कहा जब मैं इधर-उधर जाता हूं तो मुझे सुनने को मिलता है कि अच्छे दिन तो आए नहीं, ये बुरे दिन कब जाएंगे? चिदंबरम ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था के जानकार लोगों को सामने आकर बिना किसी डर के लिखना चाहिए। चिदंबरम ने कहा 'डर को छोड़ दो।'

Advertisement


पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है।


 बता दें कि भाजपा नेता और देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक लेख लिखा। इसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सिन्हा में अपने लेख में वित्त मंत्री अरुण जेटली की खुलकर आलोचना की। सिन्हा ने कहा कि जेटली चुनाव हारे बावजूद इसके बावजूद उनको वित्त मंत्री बनाया गया। इस लेख में उन्होंने नोटबंदी, गिरती जीडीपी और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

TAGS: p chidambaram, congress, yashwant sinha
OUTLOOK 27 September, 2017
Advertisement