Advertisement
18 December 2017

योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी ने कहा- यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास की जीत

योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी ने कहा, यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास की जीत | ANI

गुजरात हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में आज जनादेश सत्ता किस पार्टी के हवाले होगी इसका फैसला करेगा।

रूझानों में भाजपा को दोनों ही राज्यों में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हिमाचल में भी भाजपा का प्रदर्शन बहुमत की ओर है। 

रुझानों के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली मुख्यालय से लेकर हिमाचल और गुजरात में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

Advertisement

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अभिनंदन। यह देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जीत है।'

उन्होंने कहा, 'लोगों ने कांग्रेस की बांटने वाली राजनीति को खारिज किया है। यह भाजपा ने नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है।'

हिमाचल प्रदेश चुनाव पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैंने तो पहले ही कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व बदलना शुभ संकेत है।'

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, 'यह विकास की जीत है। जो जीता वही सिकंदर। यह बूथ लेवल के कार्यकर्ता की जीत है।'


TAGS: yogi adityanath, smriti irani, bjp workers
OUTLOOK 18 December, 2017
Advertisement