Advertisement
12 February 2016

जेएनयू विवादः छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

गूगल

इसके अलावा प्रेस क्लब में देशविरोधी नारेबाजी मामले में भी डीयू के प्रोफेसर जावेद अली से पूछताछ की गई है। संसद मार्ग थाने में पुलिस अली से पूछताछ कर रही है। अफजल गुरु की याद में प्रेस क्लब में रखे गए आयोजन के आयोजक जावेद अली को दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में रहकर राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।

 इस मामले में दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरि ने देशद्रोह का केस दर्ज कराया है। महेश गिरि ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वो जेएनयू के कुलपति को कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दें।

 

Advertisement

 

 

TAGS: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, कन्हैया, छात्रसंघ, अफजल गुरू, गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस
OUTLOOK 12 February, 2016
Advertisement