बीता बरस/क्या-क्या पूछा: खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक। इस साल हमने महिला क्रिकेट मैचों और महिला हस्तियों को ट्रेंडिंग सूचियों में देख उनके साथ इसका जश्न मनाया। दुनिया की एआइ के प्रति गहरी जिज्ञासा देखी, गूगल जेमिनी शीर्ष ट्रेंडिंग सर्च में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि लोगों ने नैनो बनाना ट्रेंड को शीर्ष पर पहुंचा दिया। जेमिमा रोड्रिग्स और वैभव सूर्यवंशी ट्रेंडिंग हस्तियों के रूप में उभरे, महाकुंभ, ‘‘मेरे आसपास भूकंप’’ और ‘‘मेरे आसपास वायु गुणवत्ता’’ जैसे प्रश्न कई-कई बार पूछे गए। फुकैत की यात्रा की योजना हर तरफ दिखी, जनता ने सैयारा के क्रेज का जश्न मनाया और लबूबू और #67 मीम जैसी वायरल चीजों के बारे में पूछा।
2025 में लोगों ने क्या-क्या जानना चाहा (अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में)
A
अनीत पद्दा और अहान पांडे। सैयारा के ये सितारे मनोरंजन जगत की शीर्ष ट्रेंडिंग हस्तियों में शामिल रहे। सैयारा 2025 में सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली फिल्म भी बनी। इसका टाइटल ट्रैक इस साल सबसे ज्यादा गुनगुनाया जाने वाला गाना भी बना

B
ब्रायन जॉनसन, जो निखिल कामथ के पॉडकास्ट पर आए। इस पॉडकास्ट को लोगों ने सबसे ज्यादा खोजा। जॉनसन खराब वायु गुणवत्ता के कारण शो बीच में ही छोड़ कर कमरे से बाहर चले गए थे। इसके बाद प्रदूषण की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। ‘‘मेरे आसपास की वायु गुणवत्ता’’ ट्रेंडिंग बन गई
C

सीजफायर। लोगों ने युद्ध विराम को खूब खोजा। मॉक ड्रिल से लेकर भगदड़ जैसी खबरों तक और 5201314 से लेकर नॉनस तक जैसे वायरल शब्दों के अर्थ खोजे जाते रहे
D

धर्मेंद्र को सिनेमा जगत के साथ-साथ आम लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। दिग्गज अभिनेता को शीर्ष 10 खोज और दूसरी सबसे चर्चित खबर के रूप में देखा गया
E

अर्थक्वैक को लेकर लोगों की चिंता इस साल चरम पर रही। ‘‘मेरे आस-पास भूकंप’’ खोज नंबर 1 पर रहा
F

फाइनल डेस्टिनेशन और फ्लडलाइटिंग शब्द खोजे जाते रहे। फ्लडलाइटिंग डेटिंग खोज में अव्वल रही। हॉरर फिल्मों के प्रशंसकों ने फाइनल डेस्टिनेशन की कहानी, अगले सीक्वेंस की खूब खोज की। इस कारण यह भारत में इस साल की सबसे चर्चित अंतरराष्ट्रीय फिल्म बन गई। बाद में धुरंधर के गाने फस्ला ने भी धूम मचा दी
G

गूगल जेमिनी एआइ का रोजमर्रा का साथी बन गया। गूगल जेमिनी के अलावा भारत ने डीपसीक, परप्लेक्सिटी, चैटजीपीटी, गूगल एआइ स्टूडियो और फ्लो जैसे माध्यमों को भी खूब खोजा
H

हल्दी अचानक ट्रेंड करने लगी। ऑर्गेनिक ब्यूटी प्रोडक्ट में और अंधेरे में मोबाइल की रोशनी में शीशे के गिलास में हल्दी डालने का खेल सोशल मीडिया पर छा गया
I

इंडियन प्रीमियर लीग ट्रेंड में निर्विवाद रूप से चैंपियन रहा। आइपीएल 2025 ने टॉप ओवरऑल सर्च और टॉप स्पोर्ट्स इवेंट्स दोनों सूची में नंबर 1 स्थान हासिल किया
J

जेमिमा रोड्रिंग्स के लिए यह साल शानदार रहा। जेमिमा रोड्रिंग्स नंबर 1 महिला पर्सनालिटी के रूप में चमकीं। उनके साथ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी टॉप ट्रेंडिंग महिलाओं की लिस्ट में शामिल थीं लेकिन जरा सा पीछे
K

कांतारा के सिवाय बताइए इस सूची में कोई हो सकता है भला। यह भारत की भाषाई विविधता का उत्सव भी था। कांतारा दूसरी सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली फिल्म थी, जिसने दक्षिण भारतीय सिनेमा में लोगों की दिलचस्पी जगाई। इसी वजह से लोग कुली (तमिल), मार्को (मलयालम) और गेम चेंजर (तेलुगु) जैसी फिल्मों को भी खोज रहे थे
L

लबूबू ने पूरे साल धमक बनाए रखी। इसे लें या न लें कि उलझन में पड़े माता-पिता से लेकर उत्सुक ग्राहकों तक सबने ‘‘लबूबू क्या है?’’ सवाल की झड़ी लगा दी। खोज में इस जबरदस्त उछाल ने इसे अनोखा खिलौना ट्रेंड बना दिया।
M

इस बार कुंभ सरकारी विज्ञापन में ‘महाकुंभ’ था। तैयारी से लेकर ‘‘शाही स्नानों की तारीख’’ तक सब इस खोज यात्रा में शामिल रहा
N

नैनो केला ट्रेंड्स ने लोगों को उलझाए रखा। रचनात्मकता और एआइ के संगम से लोग जूझे और नैनो केला (जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज मॉडल) के इमेज एडिटिंग संबंधी सुझावों के लिए सर्च में उमड़ पड़े। इससे ‘‘3डी मॉडल ट्रेंड’’, ‘‘जेमिनी साड़ी ट्रेंड सुझाव’’ और ‘‘नया फोटो ट्रेंड’’ जैसे रुझान उभरे। हर कोई जानना चाहता था आखिर यह है क्या बला
O

ऑपरेशन सिंदूर प्रमुख समाचार घटना और राष्ट्रीय एकजुटता का क्षण बना। पहलगाम हमले, जो शीर्ष समाचार खोजों में भी शामिल था, की पृष्ठभूमि में भारत की सैन्य कार्रवाई पर लाखों लोगों की नजर रही। इस कारण ऑपरेशन सिंदूर की खोज में उछाल आया
PQ

पसंदीदा पर्यटन स्थलों की खोज में फु क्वोक यानी फुकेत में भारी दिलचस्पी जागी। यहां तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा खोज की गई। इस ‘पी’ में फिलीपींस और पांडिचेरी भी शामिल रहे। बजट से लेकर कहां घूमें तक सब खोज में शामिल रहा
R

रणवीर इलाहाबादिया ने शीर्ष ट्रेंडिंग व्यक्तित्व के रूप में ध्यान खींचा। लोग उनके बारे में नई जानकारी जानना चाहते थे। दूसरी ओर, सैफ अली खान मनोरंजन जगत की हस्तियों की सूची में शीर्ष पर रहे
S

स्क्विड गेम और सुनीता विलियम्स दोनों साथ साथ चले। इनका साथ देने के लिए मनोरंजन की सूची में पंचायत और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड भी आ गए। लेकिन स्क्विड गेम शीर्ष पर बना रहा। इस कोरियाई ड्रामा के प्रति प्यार बरकरार रहा। युवी पीढ़ी ने इसके बारे में इतना खोजा कि नतीजा सामने है
TU

भोजन भट्टों ने मिल कर ठेकुआ और उकडिचे मोदक (इसके साथ और भी बहुत कुछ था!) को एकदम टॉप पर पहुंचा दिया। इडली ने भी चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया ठेकुआ के कुरकुरे एहसास और मीठे स्वाद से लेकर उकडिचे मोदक की नरमी को कोई हरा नहीं पाया
V

वैभव सूर्यवंशी किशोर सनसनी के रूप में क्रिकेट के इस सितारे ने दुनिया भर में धूम मचा दी और 2025 की नंबर 1 ट्रेंडिंग हस्ती बनकर उभरे। प्रियांश आर्य और अभिषेक शर्मा भी साथ रहे लेकिन लंबी सूची का नेतृत्व उन्होंने ही किया
W

वुमन वर्ल्ड कप में दिलचस्पी सिर चढ़ कर बोली। ‘‘वक्फ विधेयक क्या है’’ भी सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक रहा
X

एक्स का ग्रोक छाया रहा। इसके प्रति उत्सुकता बनी रही। ग्रोक ट्रेंडिंग सर्च और एआइ टर्म के रूप में उभरा
Y

यार्कशायर पुडिंग बनाने की होड़ रही। घर पर इस वैश्विक स्वाद के लिए घरेलू रसोइयों ने यॉर्कशायर पुडिंग के साथ प्रयोग किए, जिससे यह शीर्ष व्यंजनों की सूची में शामिल हो गया
Z

जुबीन गर्ग को लेकर हर दिल रोया। पूरा देश संगीत दिग्गज के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए एकजुट हुआ