Advertisement
14 October 2024

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले सीएम शिंदे का ऐलान, मुंबई में एंट्री करने वाले हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क समाप्त

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी पांच टोल बूथ पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की।

शिंदे ने मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टोल शुल्क सोमवार मध्यरात्रि से समाप्त किया जाएगा।

राज्य मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम दिवंगत रतन टाटा के नाम पर रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी।

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का नौ अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

मुंबई में स्थित महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना 2022 में हुई। इसमें स्नातक और परास्नातक स्तर पर कई डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी दुख जताया और इस संबंध में एक शोक प्रस्ताव पारित किया।

 

TAGS: Maharashtra assembly election, Maharashtra politics, BJP, Congress, Vehicle toll tax, Ekanath Shinde
OUTLOOK 14 October, 2024
Advertisement