Advertisement
29 March 2022

लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़ा सभी केस वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, जानिए क्यों?

लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़ा सभी केस वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, गृहमंत्री दिलीप वलसे ने कहा- जल्द प्रकिया शुरू होगी | ANI

महाराष्ट्र गृह विभाग ने एक बयान जारी कर कहा है वो कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन उल्लंघन से जुड़े मामलों में दर्ज किए गए सभी केस लेगी। गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिलने कहा कि गृह विभाग ने यह फैसला लिया है कि उल्लंघन से जुड़े सभी केस फौरन वापस लिए जाए।

गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, "राज्य के गृह विभाग ने तालाबंदी के आदेश के उल्लंघन के लिए छात्रों, नागरिकों के खिलाफ तालाबंदी के दौरान आईपीसी 188 के तहत दर्ज सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया है।  कैबिनेट द्वारा निर्णय को मंजूरी मिलने के बाद, मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।"

गौरतलब है कि जिस वक्त महामारी अपने चरम पर थी और तेजी देश में फैल रही थी तब सरकार ने इसके रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के अलावा सरकार ने कड़े नियम-कानून बनाए थे जिसका उल्लंघन करने वालों पर मुकदमे दर्ज कर कानूनी शिकंजा भी कसा गया। इन्हीं मामलों पर महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लेते हुए कहा है सभी केस वापस लिए जाएंगे।

Advertisement

महाराष्ट्र गृह विभाग का यह फैसला उन हज़ारों लोगों के लिए राहत की बात होगी जिन्होंने बंदी के दौरान नियमों का उल्लंघन किया था। इन लोगों को अब कोर्ट और थाने के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा।

TAGS: Maharashtra, Dilip Patil, Cases withdrawn, Home Minister, Lockdown, Pandemic
OUTLOOK 29 March, 2022
Advertisement